न्याय की आवाज हैं राहुल गांधी : अतुल सिंह

ऊँचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जोगमगद्दीपुर,धोंधे का पुरवा,करौती,पूरे फकीरन,टीकर अगाचीपुर आदि गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं पौधारोपण किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मैं कई वर्षों से पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण कर रहा हूं एवं मैं सबसे यही अपील करता हूं कि हम सबको ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए।
सरकार सिर्फ काग़जों पर वृक्षारोपण कर रही है।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत समस्याओं के लिए परेशान है।
धान की रोपाई चल रही है लेकिन खाद्य,पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय विधायक को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि जरूरतमंदों की सेवा करें जब भी कोई मुझे फोन करता है मैं हमेशा प्रयास करता हूं कि किस तरह से मदद करूँ।गांव में आज भी लोग कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर हैं प्रधानमंत्री आवास योजना में योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है ।
श्री सिंह ने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा से मोदी सरकर डरी हुई है इसीलिए परेड ग्राउंड में होने वाली सभा की परमिशन निरस्त कर दिया मोदी सरकर ने।लेकिन देश की जनता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, न्याय की आवाज है राहुल गांधी जी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, राम दत्त पाण्डेय, कप्तान सिंह, अतेन्द्र सिंह,मोहम्मद शानू,गोलू अग्रहरि, अरविंद सिंह, लवकुश पटेल, डॉ. साकेत यादव, शैलेन्द् मिश्रा, सज्जन सिंह, बबलू चौधरी, प्रदीप मौर्य, सत्यनारायण पटेल, मेवालाल यादव, संदीप पटेल, लाल बहादुर सरोज, राम प्यारे सरोज, प्रदीप यादव राजीव पटेल, सुनील पटेल,अनिल कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



