हिंदी दिवस: हिन्दी प्रवक्ता और कवि हुए सम्मानित

भरथना,इटावा। होली प्वाइण्ट एकेडमी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी भाषा के गौरव और प्रचार हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत हिन्दी प्रवक्ता व कवि वेदप्रकाश “मयंक“ ने शिरकत की। विद्यालय निदेशक डा. प्रदीप चन्द्र पाण्डे व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने उनका पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान और अनुराग प्रदर्शित किया।
प्रस्तुतियों में ईशिता,सर्वज्ञा,दिया, वंशिका,गौरी,प्रियांशी, समीक्षा,नंदिनी,रिद्धिमा,रुद्र प्रताप,पियूष,करण, देवराज,आरुषि,तनिष्का, साक्षी,अंशिका,प्राची शर्मा, निहांसी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अनीता गुप्ता,अरूण मोटवानी,आनंद तिवारी, गौरव वर्मा,गौरव शाक्य, रीना शर्मा,दीपक सिंह चौहान,सौरभ यादव,वंदना मिश्रा,शिल्पी पोरवाल, वरूण शाक्य,केपी सिंह, शिवम यादव,अवनीश शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



