प्रदेश के साथ इटावा में होगा ‘ब्लैक आउट’

इटावा में प्रशासन ने की रिहर्सल मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं तैयारियां

इटावा। देश में युद्ध की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन के निर्देशानुसार,कल यानी 23 जनवरी की शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक इटावा सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘ब्लैक आउट’ किया जाएगा।

इस दौरान पूरे शहर की लाइटें बंद रहेंगी और नागरिकों को आपातकालीन सुरक्षा का अभ्यास कराया जाएगा। ब्लैक आउट के दौरान इटावा के प्रमुख शास्त्री चौराहे पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसमें जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता को सतर्कता का संदेश देंगे। प्रशासन ने अपील की है कि 15 मिनट के इस अभ्यास में सभी नागरिक अपने घरों व प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर सहयोग प्रदान करें। तैयारियों के क्रम में आज राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड,एन सी सी कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिक संगठन, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने हिस्सा लिया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में घायलों को तत्काल उपचार देने,आग पर काबू पाने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

Related Articles

Back to top button