खेत में निकला अजगर, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

ऊँचाहार, रायबरेली। खेत में भारी भरकम अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया, जिसे जंगल में छोड़ा गया है।
मनीरामपुर गाँव में सोमवार की सुबह अंशु सिंह के खेत में धान काट रहे मजदूरों को भारी भरकम अजगर दिखाई दिया, जिसके बाद जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसका रेस्क्यू किया, सूचना पर पहुंची पीआरवी द्वारा जानकारी देने के बाद मौके पर वनविभाग की टीम पहुंची, जिसे अजगर को सुपुर्द किया गया।ग्रामीणों के मुताबिक करीबन सात फीट लम्बा अजगर था।
इस बाबत वनरक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ा गया है।



