हर्ष फायरिंग का विरोध: एक बाराती को झोंकी गोली

मित्र की शादी समारोह में बीएसएफ जवान ने की हर्ष फायरिंग, विरोध नहीं हुआ बर्दास्त

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम ताखा के एक मैरिज होम में बीती रात्रि करीब 11 बजे एक शादी समारोह की खुशियां उड़ गईं और बाराती और घरातियों में उस समय भगदड़ मच गई जब बारात मैरिज होम के गेट पर पहुंची,इस बीच घराती द्वाराचार की व्यवस्था में लगे हुए थे और बाराती बैंडबाजा की धुन पर डांस कर रहे थे।

इसी दौरान बारात में शामिल दूल्हे के एक दोस्त बीएसएफ जबान ने पिस्टल और राइफल से हर्ष फायरिंग शुरू करदी जिसपर कुछ लोगों ने प्रतिबंधित हर्ष फायरिंग का विरोध किया जो बीएसएफ जबान को न गवारा लगी और बीएसएफ जबान ने अपनी पिस्टल से एक बाराती सूर्यकांत गुप्ता उर्फ पुष्कर 29 वर्ष पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम नगरिया खनाबांध थाना ऊसराहार के सीधे पेट में गोली झौंक दी,और बाराती युवक गम्भीर रूप से घायल होकर मौके पर ही पसर गया।

इसके बाद अफरा-तफरी के साथ भगदड़ मच गई,बारात में रंग में भंग हो गया और गंभीर रूप से घायल सूर्यकांत को इटावा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल को रेफर किया है।

आरोपी बीएसएफ जवान बताया गया

गोली लगने से गम्भीर घायल सूर्यकांत के पिता अवधेश गुप्ता के अनुसार गोली सीने को छलनी करते हुए रीढ़ की हड्डी में जा फंसी है पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। गोली चलाने वाला आरोपित सेना में बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है।

आपको बतादें बारात ऊसराहार कस्बा निवासी किशन लाल कश्यप के पुत्र सुमित कश्यप की बारात ताखा के ग्राम नगला प्रथी में रामशंकर कश्यप का यहां पहुंची थी। शादी समारोह का कार्यक्रम ग्राम ताखा के एक मैरिज होम में था।

Related Articles

Back to top button