महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, विजेता छात्रों को मिला सम्मान

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किड्स, जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिलेभर से कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अजय प्रमुख, सेक्रेटरी लिखी राम चौधरी, विद्यालय के मैनेजर देवेंद्र कुमार त्यागी एवं प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं तथा भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करने का माध्यम बनती हैं।



