पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में डाली पूर्णाहुति
धर्मार्थियों ने इष्टदेव का किया आवाहन

भरथना,इटावा। ‘‘हम बदलेगें युग बदलेगा, हम सुधरेगें युग सुधरेगा‘‘ के संकल्प के साथ माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पूर्णाहुति डालकर अपने इष्टदेव का आवाहन किया।
रविवार को माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर कस्बा के गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ स्थल पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी व माता गायत्री देवी का भावभरा श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया गया। तदुपरान्त शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि की उपस्थिति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों की संख्या में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु महिला-पुरूष व बच्चों ने पावन आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की।
महायज्ञ के दौरान भरथाना पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल,मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव,ब्रहम प्रकाश श्रीवास्तव, रामलखन ओझा,सुरेन्द्र सिंह यादव आढती,अनिल श्रीवास्तव,शिवकिशोर शर्मा,अजय श्रीवास्तव, अंकुर चौहान,देवाशीष चौहान,मोहित यादव,कृष्ण कुमार गुप्ता,पप्पू दुबे, दीपचन्द्र यादव,बलराज यादव,डा.विनोद यादव, अंकुर पुरवार,राजीव यादव,कमलेश यादव,सन्त कुमार,सौरभ शर्मा,शैलेन्द्र सिंह आदि गायत्री परिजन व अन्य श्रद्धालुजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


