Pratika Rawal World Record: अंपायर की बेटी ने कर डाला बड़ा कारनामा

Pratika Rawal World Record: भारत की सलामी बल्लेबाज़ प्रतीका रावल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने का कारनामा किया है। उन्होंने अपनी 23वीं पारी में महिला वनडे में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया।

प्रतीका रावल ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रेलर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने भी 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पहले दीप्ति शर्मा के नाम था। उन्होंने 29 पारियों में 1000 रन बनाए थे। प्रतीका रावल ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

युवा बल्लेबाज के पिता प्रदीप रावल भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत बीसीसीआई प्रमाणित लेवल-1 अंपायर हैं। उन्हीं की बदौलत बास्केटबॉल स्वर्ण पदक विजेता प्रतीका ने क्रिकेट की ओर रुख किया। आज वह टीम इंडिया के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती नज़र आती हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन (Pratika Rawal World Record)

  • लिंडसे रेलर (ऑस्ट्रेलिया) – 23 पारियाँ
  • प्रतीका रावल (भारत) – 23 पारियाँ
  • निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया) – 25 पारियाँ
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 25 पारियाँ
  • बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 27 पारियाँ
  • लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – 27 पारियाँ

 वीरेंद्र सहवाग के 4 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Related Articles

Back to top button