thyroid control foods: ये 4 फूड्स खाने से कंट्रोल में रहता है थायरॉइड लेवल

thyroid control foods: आजकल बहुत से लोग थायरॉइड की प्रॉब्लम से परेशान हैं। इसके मरीज़ दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। युवाओं में भी थायरॉइड की बीमारी के मरीज़ मिल रहे हैं। थायरॉइड एक तितली के आकार की ग्लैंड होती है जो गर्दन के अगले हिस्से में होती है जो T3 और T4 हॉर्मोन बनाती है। और तो और थायरॉइड ग्लैंड मेटाबॉलिज़्म हार्ट रेट और बॉडी टेम्परेचर को भी कंट्रोल करती है।

जब ये ग्लैंड ठीक से हॉर्मोन नहीं बना पाती, तो इस कंडीशन में थायरॉइड की प्रॉब्लम होती है। थायरॉइड दो तरह का होता है। एक है हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। दवाओं के साथ-साथ थायरॉइड के मरीज़ों को अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। थायरॉइड की प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में नीचे दी गई चीज़ें शामिल कर सकते हैं।

पहला फूड

जिन लोगों को थायरॉइड की प्रॉब्लम है उन्हें मखाना खाना चाहिए। मखाना थायरॉइड के मरीज़ों के लिए वरदान माना जाता है। यह थायरॉइड के फंक्शन को बेहतर बनाता है और TSH लेवल को कम करने में मदद करता है। आप नाश्ते में भी मखाना खा सकते हैं।

दूसरा फूड

नारियल पानी थायराइड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और यह थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से थायराइड ग्लैंड के काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में नारियल पानी को जरूर शामिल करना चाहिए।

तीसरा फूड

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। हेल्दी रहने के लिए हर किसी को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करनी चाहिए। ये थायराइड के मरीजों के लिए भी अच्छी होती हैं। अगर आपको थायराइड है, तो अपनी डेली डाइट में एक कटोरी हरी सब्जियां शामिल करें। आप पालक खा सकते हैं, जिसमें आयरन और जिंक भरपूर होता है।

30 दिनों में बाल झड़ने की समस्या कम करने का उपाय, रूक जाएगा हेयरफॉल

चौथा फूड

दाल में भरपूर पोषक तत्व होते हैं और हर किसी को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। मूंग और मसूर की दाल थायराइड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अपनी डेली डाइट में एक कटोरी दाल शामिल करें। इससे आपको ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे और आपकी थायरॉइड ग्लैंड को ठीक से काम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button