आई.टी.एस. में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत को ‘प्रारंभ-2026’ और ‘फ्यूजन-2026’ का आयोजन

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आई.टी.एस. संस्थान में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत और उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने के उद्देश्य से ‘प्रारंभ-2026’ और ‘फ्यूजन-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धतियों, उद्योग की आवश्यकताओं और करियर के विभिन्न अवसरों से परिचित कराया जाएगा।

यूजी कैंपस में आयोजित होने वाले ‘प्रारंभ-2026’ कार्यक्रम के तहत बीबीए के 31वें और बीसीए के 30वें बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का 19 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत इनॉगुरल सेरेमनी से होगी। इस दौरान आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आईपीएस (सेवानिवृत्त) एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. आर.पी. सिंह, योट्टा डेटा साइंसेज प्रा. लि. के प्रेसिडेंट एवं ग्रुप सीईओ श्री राजेश गर्ग तथा इंटरनेशनल पब्लिक स्पीकिंग कोच श्री ऑथर शेरी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं ‘फ्यूजन-2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीए और एमसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 17 से 22 अगस्त तक विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, संचार एवं प्रबंधन कौशल तथा करियर निर्माण जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, उद्योग-अकादमिक जुड़ाव और रोजगार एवं करियर से जुड़े उपलब्ध अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि आई.टी.एस. गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बदलते औद्योगिक और सामाजिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘प्रारंभ-2026’ और ‘फ्यूजन-2026’ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की सकारात्मक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक शुरुआत साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button