सांसद प्रतिनिधि प्रवीण निषाद ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क एवं धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

सुल्तानपुर । 400 के.वी गेस्ट हाउस में लोकसभा क्षेत्र से आई देवतुल्य जनता से भेंट कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित हूँ। विधानसभा लंभुआ (पूर्व विधायक) संतोष पाण्डेय के आवास पर शिष्टाचार भेट कर समाजवादी पार्टी कों जमीनी स्तर मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जनता ने मुझे सिर्फ प्यार ही नहीं दिया है, बहुत सारा विश्वास भी दिया है और उनकी अपेक्षाएं भी हैं, जिन पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयत्न कर रहा हूं

कन्हैया मेडिकल स्टोर हार्डवेयर मशीनरी स्टोर से औपचारिक मुलाकात। विधानसभा सुल्तानपुर ग्राम सभा प्रतापपुर में राम कुमार प्रताप चौधरी के आवास पर शिष्टाचार भेंट।

लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. विधानसभा सुल्तानपुर के ग्राम सभा प्रतापपुर (धनपतगंज) श्री बाल दुर्गा पूजा समिति, विधानसभा जयसिंहपुर में अर्जुनपुर ककदवारपुर मां दुर्गा पूजा समिति, विधानसभा जयसिंहपुर कोल्हुआमऊ दुर्गा पूजा समिति विधानसभा सुल्तानपुर ग्राम सभा मोलनापुर गंगा माता पूजा समिति।माँ दुर्गा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माता रानी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे।

Related Articles

Back to top button