भरथना डाकघर में चैकबुक का अकाल

धन निकासी को उपभोक्ता परेशान

भरथना,इटावा। बीते कई माह से डाकघर भरथना में चैकबुक न होने के कारण बचत खाताधारक अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं तथा दिन प्रतिदिन चैकबुक के लिए डाकघर के चक्कर लगाने को मजबूर बने हुए हैं।

डाकघर में मौजूद खाताधारक व अभिकर्ताओं ने बताया कि डाकघर भरथना में चैकबुक की अनुपलब्धता के कारण बचत खाताधारक अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं तथा चैकबुक प्राप्त करने के इन्तजार में रोजाना डाकघर के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड रहा है। जबकि प्रधान डाकघर इटावा में बचत खाताधारकों को चैकबुक उसी तिथि को उपलब्ध करायी जाती है। पीडितजनों ने उक्त जटिल समस्या से अवगत कराते हुए डाकघर इटावा के अधीक्षक से पुरजोर मांग की है कि वह शीघ्र ही डाकघर भरथना पर चैकबुक की पर्याप्त व्यवस्था करायें,ताकि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत की पूर्ति के लिए खाता से निकासी में हो रही परेशानी का सामना न करना पडे।

Related Articles

Back to top button