दवाई लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

जसवन्तनगर,इटावा। जसवन्तनगर थाना क्षेत्र के गांव कुरसेना निवासी इरफान के 13 वर्षीय पुत्र छोटू की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद जब परिजन एंबुलेंस से किशोर को वापस अपने गांव ला रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठेपुर के समीप उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।घबराए परिजन उसे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवन्तनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सीएचसी की सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी व कांस्टेबल अवनीश के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन मृत किशोर का शव लेकर अपने घर चले गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।


वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियाँ घायल, एक गंभीर सैफई पीजीआई रेफर

जसवन्तनगर,इटावा। जसवन्तनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मैनपुरी जिले के गांव माहलरपुर कटफोरी निवासी 20 वर्षीय आस्था पुत्री धर्मेंद्र और 20 वर्षीय प्रिया पुत्री अशोक स्कूटी से इटावा की ओर जा रही थीं। जब वे हाईवे पर स्थित गांव भावलपुर के समीप पहुंचीं, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रिया की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दियावहीं आस्था की हालत में सुधार होने पर उसके परिजन उसे अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button