पुलिस ने जुआरी दबोचे: 9 हजार 850 नगदी ताश बरामद

जसवंतनगर,इटावा। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते तीन जुआरियों को पकड़ लिया।
उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी की टीम ने फड़ से छापेमारी कर एक बंडल सील मोहर सहित तीन चिटबंदी माल और जामा तलाशी में 9 हजार 850 रुपये नगद तथा एक ताश की गड्डी बरामद की।पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशू यादव 33 निवासी फक्कडपुरा,जमशेद 52 निवासी गुलाबबाड़ी और अफसार 40 निवासी कटरा विलोचियान के रूप में की। इनके खिलाफ धारा 13 जी एक्ट जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


