डाॅ. सुरेश यादव ने पौधारोपण करके मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

संवाददाता सुल्तानपुर
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एवं पौधारोपण कर उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव समाजसेवी डॉ० सुरेश यादव के नेतृत्व में ग्राम सभा डोमनपुर में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान डाॅ० सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण को सदैव प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर रमेश यादव पूर्व प्रधान, श्याम लाल नेता,दीपक मिश्रा,ओम प्रकाश,अनीश यादव,शनि यादव,मुकेश यादव,रामदीन शर्मा, रंजीत, हर्षित,शिव बहादुर,राजाराम (कल्लू), अभिषेक, संदीप कनौजिया, एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



