प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाये हुनर
माँ नारायणी इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता शुरू

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कचौरा रोड स्थित माँ नारायणी इंटर कॉलेज में शुरू हुयी वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल के हुनर दिखाए।आउटडोर खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, नींबू दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, स्लो साइकिल, मेढ़क दौड़ और रस्साकशी जैसे रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। प्रबंधक भुजवीर सिंह यादव ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि असली प्रतिस्पर्धा स्वयं के साथ होती है और कठिन परिश्रम में ही सफलता का आनंद छिपा है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक मोहित यादव सनी ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा बड़ी खुशी लेकर आती है। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में प्रधानाचार्य अभिलाख सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।



