आरोग्य मेले में 37 लोगो का हुआ परीक्षण

बदलते मौसम में जुकाम-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी

जसवंतनगर,इटावा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरई में आयोजित आरोग्य मेले में शनिवार को 37 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विवेक गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्वाधिक मरीज जुकाम और खांसी से संबंधित पहुंचे। करीब 12 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जबकि चार नेत्र रोग,छह गैस की समस्या,पांच सांस संबंधी दिक्कत,तीन शुगर और बीपी के मरीज रहे।

इसके अलावा एक लीवर तथा तीन अन्य रोगों से संबंधित मरीजों का भी परीक्षण किया गया।

मेले में फार्मासिस्ट रामकिशोर, आयुष फार्मासिस्ट रामकुमार,लैब टेक्नीशियन देवेंद्र कुमार व सफाई कर्मचारी पुष्पा देवी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम परिवर्तन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button