पौधे रोपित करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है: चैयरमैन

विश्व पर्यावरण दिवस चैयरमैन ने किए पौधे रोपित

भरथना,इटावा। पौधे रोपित करना किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है कि वातावरण में शुद्धता घोलने के लिए समय-समय पर पौधरोपण करते रहें। ताकि हमारी आने वाली पीढियों को शुद्ध वायु मिल सके।

उक्त बात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा में स्थापित नगर पालिका परिषद के पार्क में पौधरोपण करते हुए पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना सराहनीय कार्य है,उससे बडी जिम्मेदारी उनकी खाद,पानी आदि से नियमित देखभाल करना है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न फल,छाया,बेलदार पौधे रोपित किये। साथ ही सम्बन्धित कर्मचारी को नियमित देखभाल करने के लिए आदेशित किया। पौधरोपण के दौरान राजेश यादव पण्डा,पंकज दुबे,अरविन्द यादव,अजीत यादव,सौरभ यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button