अग्नि पीड़ित परिवार को इसौली विधायक ने दी आर्थिक सहायता

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। विकासखंड धनपतगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसड़ा में विगत दिनों अमरपाल प्रजापति के घर में आग लग गई थी । उनके घर पर शादी भी है। जैसे ही इस हृदय विदारक घटना की जानकारी विधायक मोहम्मद ताहिर खान को हुई उन्होंने शीघ्र विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को भेजकर अमरपाल प्रजापति को ₹17000 की छोटी सी सहायता धनराशि भिजवाने का काम किया। यहीं पर कर्मराज प्रजापति एवं रामप्रसाद के घर में आग लगने से नुकसान हुआ था इनको भी क्रमशः रुपया 4500 एवं रुपया 1500 की छोटी सी सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर संजय सिंह पलिया,साहिल, रविशंकर यादव,शिव प्रसाद यादव ,संजय यादव,हृदय राम यादव, विनोद यादव एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



