इटावा के रामजी को मिला तृतीय स्थान
स्पेशल ओलम्पिक भारत पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप दिल्ली में सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। स्पेशल ओलम्पिक भारत पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप दिल्ली में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 21 राज्यों से 143 एथलीट एवं 41 कोच प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश से 2 फीमेल एवं 4 मेल एथलीट तथा 3 कोच ने प्रतिभाग किया। दोनों बालिकाओं ने रजत पदक तथा बालकों ने भी 2 कांस्य पदक जीत कर अपना परचम लहराया । टावा जनपद के रामजी पराशर ने डेड लिफ्ट मे 105 किलोग्राम भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रथम भदौरिया चौथे स्थान पर रहे।
समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक एवं स्पेशल ओलम्पिक के राष्ट्रीय ट्रेनर सत्यनारायण प्रसाद के अथक मेहनत और उनकी लगन से राष्ट्रीय ही नही अंतर्राष्ट्रीय खेलों मे चीन,आस्ट्रिया,अमेरिका, अबूधाबी आदि देशों में इटावा व प्रदेश के बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों ने मेडल जीता है।
1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक स्पेशल ओलम्पिक भारत की नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होना प्रस्तावित है जिसमे जिले के दो प्रतिभाशाली बालक आर्यन और साहिल सहित कोच अमित यादव खेल अनुदेशक पीएमश्री विद्यालय कांधनी प्रतिभाग करेंगें।
जिसके लिए समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा, गिरीश कुमार व प्रह्लाद कुमार विशेष शिक्षक राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर सूर्यप्रकाश,वेदप्रकाश,नृपेंद्र तथा अनेकों खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



