चपरासी ने नावालिग छात्र को बेरहमी से पीटा

वैक्सीन नहीं लगवाने पर चपरासी ने एक दिन में दो बार पीटकर किया घायल

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरी में संचालित कंपोजिट विद्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चपरासी पर विद्यालय के एक नावालिग छात्र और उसके परिजनों ने छात्र को बेरहमी से पीटने का गम्भीर आरोप लगाये हैं।

जिसको लेकर छात्र ने मारपीट में घायल का अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है,जिसके बाद उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्षेत्र के ग्राम मोहरी में संचालित कंपोजिट विद्यालय के 9 वर्षीय कक्षा 4 के छात्र अंशुल पुत्र राहुल कुमार ने वायरल वीडियो में बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय का छात्र है,बीते दिन विद्यालय के एक नामजद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चपरासी ने उसको जबरन वैक्सीन लगवाने का प्रयास किया था जिसपर वह बुरी तरह डर गया,और विद्यालय की बेंच के नीचे छिप गया था। जिसपर विद्यालय के चपरासी ने उसे जबरन पकड़ कर दिन में दो बार बुरी तरह पीटा जिससे उसके चेहरे पर और पीठ में कई जगह गम्भीर चोट आईं हैं।

छात्र अंशुल के अनुसार वैक्सीन लगवाने से पहले उसने अपने पिता से अनुमति लेने का चपरासी से अनुरोध किया लेकिन चपरासी ने उसकी एक नहीं सुनी और अपनी दबंगई दिखाते हुए उसे पीटता रहा।

घटना की जानकारी जब अंशुल के पिता राहुल कुमार सहित परिजन और ग्रामीणों को हुई जिसपर छात्र के पिता राहुल ने ताखा विकास खण्ड क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और ऊसराहार थाना प्रभारी से उक्त घटना की जांच कर चपरासी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button