लखनऊ के हुसैनगंज में विशाल भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर हुसैनगंज महिलाओं ने संभाला जिम्मा

लखनऊ, 2 जून। थाना हुसैनगंज स्थित विकास दीप बिल्डिंग के बाहर श्रेष्ठ इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूरी, सब्जी और बूंदी की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान स्कूल की संचालक रेखा सिंह ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि त्रेतायुग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। प्रिंसिपल सीमा सिंह ने बताया कि आम तौर पर भंडारे भगवान का आशीर्वाद लेने, मनोकामना पूरी होने पर धन्यवाद देने या गर्मियों में राहगीरों को निःशुल्क भोजन-पानी की सेवा (पुण्य कार्य) प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय नेता रंजीत सिंह, सर्वजीत, विश्वजीत, इंद्रजीत, सत्यजीत, सुरजीत, सूर्यवीर, आयु, विराट, श्रेष्ठ, र्विक्रांत, सारवी, सौरभ समेत अन्य परिवारजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button