ब्लाक संसाधन केंद्र महाराजगंज में हुआ अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
खण्ड विकास अधिकारी ने ब्लाक परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

महाराजगंज, रायबरेली। अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केंद्र महाराजगंज में खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के 50 से अधिक अभिभावक उपस्थित हुए। यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तीन फेरे के अंतर्गत होना है जिसमें यह प्रथम फेरा था जिसमें 14 अक्टूबर को लगने वाले मेडिकल कैंप की जानकारी और उनके बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र (UDID)बनने के लिए कौन से आवश्यक कागज की आवश्यकता होगी इसकी जानकारी दी गई।
साथ ही जिन बच्चों का आधार नहीं बना था उनका आधार बनाने और जिनका अपडेट नहीं था उनको अपडेट करने के लिए जानकारी दी गई विशेष शिक्षिका अनुजा शुक्ल द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही लालगंज और ऊंचाहार में लगने वाले मेजरमेंट कैंप की सूचना भी दी गई विशेष अध्यापक नाजिश अनवर एवं प्रेम बहादुर द्वारा अपने विषय क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को कैसे अपने दिव्यांग बच्चों को सहयोग करें जानकारी दी गई।
विद्यालय में बच्चों को किस प्रकार उपस्थित ऑनलाइन ऑफलाइन जाती हैं और अगर बच्चा विद्यालय नहीं जाता तो उसको उससे क्या हानि होगी इसकी भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक एवं शिक्षिका का प्रयास सराहनी रहा।
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के क्रियान्वयन हेतु एसडीएम ने की बैठक
महराजगंज, रायबरेली। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम गौतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए सामंजस्यपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। एसडीएम गौतम सिंह ने सभी विभागों को अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने और विभागीय समन्वय से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अभियान के दौरान जन जागरूकता, साफ-सफाई, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और घर-घर दस्तक देकर जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।
स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, नगर निकाय, बाल विकास और पशुपालन जैसे विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी तय की गई है।बैठक में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज डॉ. गणनायक पांडे, अधीक्षक बछरावां, खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, पशु चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्र और बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
खण्ड विकास अधिकारी ने ब्लाक परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
महराजगंज, रायबरेली। स्वच्छता अभियान के तहत खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने खुद झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए सहकर्मियों के साथ ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

शुक्रवार को विकास खण्ड अधिकारी वर्षा सिंह के हाथों में झाड़ू देख ब्लाक के अन्य कर्मी भी सफाई अभियान में जुट गए।
परिसर में बीडीओ वर्षा सिंह के साथ एडीओ पंचायत सीताराम, खण्ड प्रेरक, एडीओ डब्ल्यू वंदना त्रिपाठी, सिरसा प्रधान श्रवण कुमार सिंह, भगवानदीन फौजी, सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष राम समुझ, ग्राम पंचायत अधिकारी, राहुल सिंह, सर्वोत्तम सिंह व उनके अन्य साथी कर्मियों ने झाड़ू लगाकर आम लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। इस दौरान विकास खण्ड अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का प्रथम दायित्व है कि अपने घर या कार्यालय और उसके आसपास साफ-सफाई रखे। इससे तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई होने से मानव का मस्तिष्क भी जब स्वस्थ रहता है, तभी उसका विकास होता है। उन्होंने ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक अभियान चलाकर लोगों में स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता, व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



