अभिनेता पंकज धीर नहीं रहे, मौत की वजह जानें
मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की उम्र में निधन। 'महाभारत' के कर्ण और कई फिल्मों में उनका यादगार अभिनय रहा।

pankaj dheer death reason: मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ सीरीज में कर्ण का किरदार निभाया था, जिससे वे घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे।
मौत की वजह क्या (Pankaj Dheer reason of death)
वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर के बेटे निकितन धीर और बहू कृतिका सेंगर दोनों ही अभिनेता हैं। पंकज धीर के अचानक निधन की खबर से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।
rashmika vijay की सगाई हो गई, जानें दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर
पंकज धीर के करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, पंकज धीर को कैंसर था। उन्होंने इस पर काबू पा लिया था, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर फिर से उभर आया। पंकज धीर की सर्जरी भी हुई थी, लेकिन कैंसर से उनकी लड़ाई नाकाम रही। बताया जा रहा है कि पंकज धीर पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थे।
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम (Pankaj Dheer film)
पंकज धीर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘कर्ण’ की भूमिका से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। इसके साथ ही, धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में ‘शिवदत्त’ की उनकी भूमिका को भी खूब सराहा गया। उन्होंने ‘बढ़ो बहू’, ‘युग’, ‘द ग्रेट मराठा’ और ‘अजूनी’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘सोल्जर’, ‘तुमको ना भूल पाएँगे’, ‘रिश्ते’, ‘अंदाज़’, ‘सड़क’ और ‘बादशाह’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया था।



