कैटरीना ने दिया बेटे को जन्म, विक्की कौशल ने कही ये बड़ी बात

Katrina kaif baby boy: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयां।

Katrina kaif baby boy: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़े विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 7 नवंबर, 2025 को उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। कैटरीना और विक्की के लिए यह पल एक सपना सच होने जैसा है, क्योंकि लंबे समय से उनका यह सपना पूरा होने का इंतजार था। इस जोड़ी ने 2021 में शादी की थी और अब उन्होंने अपने पहले बेटे के आगमन की खबर साझा की।

कैटरीना और विक्की ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपने बेटे का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का वेलकम करते हैं। इस जोड़ी की पोस्ट ने फैंस और मीडिया में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

सेलेब्स ने दी बधाइयां

कैटरीना कैफ के साथ इस खुशी के मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी। करीना कपूर खान ने कैटरीना को “बॉय मम्मा क्लब” में स्वागत करते हुए लिखा कि आपको और विक्की को ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं। इसके अलावा हुमा कुरैशी ने भी बधाई दी और लिखा कि बधाई हो! आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि सबसे शानदार खबर, बधाई हो!

priyanka chahar choudhary बनीं ‘नागिन’ सीज़न 7 की नई स्टार! बिग बॉस 19 में हुआ बड़ा खुलासा

विक्की ने पिता बनने की अपनी भावनाएं शेयर की

हाल ही में विक्की कौशल ने एक इवेंट में अपने पिता बनने के अनुभव पर बात की। मुंबई में आयोजित युवा कॉन्क्लेव के दौरान विक्की ने बताया कि वह पिता बनने के इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विक्की ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।

Related Articles

Back to top button