पंचायतीराज दिवस- रमायन में डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भूभारंभ

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रमायन में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार ने पंचायत घर संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काट कर उद्घाटन किया है।
डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ के दौरान पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार,भरथना खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद,सहायक विकास अधिकारी पंचायत बाबू सिंह,ग्राम विकास अधिकारी पूरन सिंह एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रही।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को बताया कि 24 अप्रैल 1993 को पंचायत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 73 वां संविधान संशोधन लागू किया गया उसी दिन से पूरे प्रदेश में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य गांव की सरकार गांव के द्वारा कैसे चलती हो इस विषय पर बताया गया कि गांव के सभी कार्य ग्राम सभा के द्वारा चिन्हित किए जाते हैं जिस पर कार्य योजना के उपरांत कार्य कराया जाता है कार्य को सुचार रूप से चलाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर ग्राम समितियां एवं ग्राम प्रधान उसे अनुमोदित करते हैं जिस पर ग्राम पंचायत के अलग-अलग विभागों के सचिव जैसे भूमि संबंधी लेखपाल, शिक्षा संबंधी प्रधानाध्यापक, स्वास्थ्य संबंधी एएनएम और विकास संबंधी कार्य ग्राम विकास अधिकारी,ग्राम पंचायत अधिकारी की देखरेख में पूरे कराए जाते हैं यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो विकास खंड अधिकारी व तहसील अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारी उस समस्या का निदान कराते हैं इसलिए आप सभी लोग गांव के आवश्यक कार्यों जैसे गली,खड़ंजा,नाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन पेयजल व्यवस्था, आवास-शौचालय आदि समस्त कार्यों को गांव की पंचायत में अनुमोदित कराए और एक अच्छी ग्राम सभा के रूप में अपनी पंचायत का नाम रोशन करें। पंचायत के सभी ग्रामीण अपने गांव की इस धरोहर की रखवाली की जिम्मेदारी लें,यह जिम्मेदारी आप सब ग्राम वासियों की ही होती है।
अतः आप लोग किसी भी धरोहर को क्षति ना पहुंचाएं और यदि कोई क्षति पहुंचता है तो उसके विरुद्ध ग्राम सभा स्तर पर जुर्माना आदि दंड से भी दंडित कराए जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने भी ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण कराया गया।
खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने ग्रामीणों को बताया की विकास खंड पर खंड विकास अधिकारी और सभी सहायक विकास अधिकारी प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं यदि किसी व्यक्ति को ग्राम पंचायत संबंधित कोई समस्या है,तो वे लोग विकास खंड कार्यालय पर मौजूद अधिकारियों को अवगत जरूर कराएं।



