नाबालिग को बहला फुसला लेजाने की रिपोर्ट दर्ज

परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित चाचा के अनुसार 15 अप्रैल को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में एक युवक भी शामिल हुआ था। आरोप है कि उस युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पीड़ित के घर पर खड़ी की और उसी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसकी 15 वर्षीय भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सुबह जब किशोरी घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई,जिससे डर के कारण तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की जा सकी। बाद में वह भतीजी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण,दुष्कर्म के प्रयास व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button