बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को रौंदा: एक घायल

दुर्घटना में ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार तड़के एक गांव किनारे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया जिससे ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका आगरा में इलाज चल रहा है।

सोमवार तड़के थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखेरेकुआँ इटावा मार्ग पर स्थित ग्राम जनकपुर मोड़ के पास सड़क किनारे उक्त गांव की रहने वाले विकास कुमार का ट्रैक्टर खड़ा था तभी लखेरे कुआँ की तरफ से इटावा की और जा रहे एक अनियंत्रित बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर को रौदते हुए कुचल दिया जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह चकनाचूर हो गया और हादसे के दौरान ट्रैक्टर से कुछ ही दूरी पर पैदल चल रहे गांव के ही राजीव कुमार पुत्र चौबेलाल उम्र करीब 58 वर्ष को बेकाबू ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौका पाते ही ट्रक चालक रफू चक्कर हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी और हल्का इंचार्ज शुभम वर्मा ने गंभीर घायल राजीव को एंबुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक विकास पास में स्थित एक पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर में डीजल भरा कर खेत में जुताई करने जा रहा था लघुसंका आने पर वह ट्रैक्टर से उतरकर हल्का होने चला गया। जिस कारण हादसे के समय उसको कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि गांव के ही राजीव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा करवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button