दिव्यांगों ने सीओ-नायब तहसीलदार को किया सम्मानित
प्रशासनिक उत्कृष्ट कार्य और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर मिला सम्मान

जसवंतनगर,इटावा। गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में भारतीय दिव्यांग संगठन द्वारा क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह एवं नायब तहसीलदार नेहा सचान को दिव्यांगजनों एवं आमजन के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह हर पीड़ित की समस्या को सुन उसे तुरंत निराकरण की कोशिश करती हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत चौपाल आयोजित कर महिलाएं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करती हैं। यही कारण है कि अल्प समय में ही उन्होंने एक अच्छे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अमित छाप छोड़ी है और आम जन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
नायब तहसीलदार नेहा सचान भी किसी भी पीड़ित की राजस्व संबंधी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान की कोशिश करती है। अपने कार्य की प्रति लगनशील नायब तहसीलदार नेहा सचान ने हाल ही में संपन्न एसआईआर प्रक्रिया में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।
दोनों अधिकारियों ने दिव्यांग संगठन को भरोसा दिलाया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज पाल,शहर उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, महिला महासचिव प्रिया गुप्ता,अधिवक्ता करिश्मा चौधरी,ग्राम अध्यक्ष रूवी देवी,विमल कुमार सहित संगठन के सदस्य, दिव्यांगजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



