अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई

दो बाबा हुए गंभीर घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को एक गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित बोलेरो कार सवार दो बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा के पास बाह आगरा की तरफ से इटावा की ओर आ रही दो बाबाओ से सवार अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ में जा टकराई। देर रात हुए हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी।

गश्त कर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और हल्का इंचार्ज शुभम वर्मा को जैसी घटना की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना में गंभीर घायल बाबा संतोष उर्फ शिवानंद पुत्र भगवान दास उम्र 62 वर्ष निवासी 72 खेड़ा राठौर बाह तहसील खेड़ा राठौर जिला आगरा व दूसरे साथी पिंटू महाराज पुत्र राजेंद्र उम्र 60 वर्ष निवासी सैफई को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ केंद्र अधीक्षक डॉ वीरेंद्र व उनकी टीम ने दोनों बाबाओ की चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि संतोष उर्फ शिवानंद कार चला रहा था।पुलिस ने बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच में टूट गई है।

Related Articles

Back to top button