कर्मचारियों की समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला संगठन

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 

सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुराई गुट का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शिवनंदन यादव एवं जिला मंत्री डॉ अजय कुमार सिंह के अगुवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह से मिला। जिला अध्यक्ष शिवनंदन यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक
से एनपीएस के अवशेष नियोक्ता अंशदान अप्रैल 2005 से अप्रैल 2018 की राशि एकमुश्त एवं उस पर आगणित धनराशि को अद्यतन तक संबंधित शिक्षक और कर्मचारियों के खाते में स्थानांतरित करने की बात कही।

जिला मंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा की शिक्षकों के वेतन से प्रति माह की जा रही एनपीएस कटौती की अभिदाता और नियोक्ता अंशदान की राशि पिछले लगभग बारह माह से शिक्षकों के खाते में जमा नहीं कराया गया है।इस राशि को संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी के खाते में जमा कराई जाय।

जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए लेखाकार राजेश कुमार से कहा कि सभी विद्यालयों के लिए पत्र बनाइए, जिसमे उल्लेख कीजिए की सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की एनपीएस अवशेष राशि का आकलन कर तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

अन्यथा की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और लिपिक के अप्रैल माह का वेतन बाधित किया जाएगा और जिन विद्यालयों से शिक्षक एवं कर्मचारियों के एनपीएस राशि का अवशेष आकलन प्रस्तुत किया जाता है। उस आकलन राशि का परीक्षण कर तत्काल शिक्षक कर्मचारी के खाते में हस्तांतरित करा दिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में रमेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र पांडे, अमरनाथ यादव,सुरजीत राणा, मनोज कुमार वर्मा, राकेश मौर्या आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button