गांव देहात ग्रुप के छठवें स्थापना दिवस पर उठी विश्वसनीयता बचाने की आवाज

सुलतानपुर। मीडिया का नक्शा बदल रहा है, पर गांव की सच्ची आवाज बनने वाली पत्रकारिता अब सबसे कठिन कसौटी पर है। बुधवार क़ो को अमहट के महल रिसॉर्ट में गांव देहात ग्रुप और साप्ताहिक समाचार पत्र के छठे स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने एक ही बात दोहराई: जब तक पत्रकारिता मिशन थी, जनता की आस्था बनी रही। पेशा बनते ही भरोसा डगमगाने लगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हीरा लाल, सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि डॉ. वेद प्रकाश आर्य और मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण दुबे मार्कण्डेय व पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया।

आयोजक अंजनी तिवारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, पौधा और प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया।क्वांटम युग की चुनौती, गांव देहात देगा दिशा डॉ. हीरा लाल ने गांव देहात को छह साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब एआई के बाद क्वांटम युग आएगा। तकनीक सब कुछ बेहतर करेगी, पर पत्रकारिता को जिंदा रखना बड़ी चुनौती होगी। ऐसे समय में गांव देहात जैसी ग्रामीण पत्रकारिता ही समाज को नई राह दिखाएगी।हर गांव से एक युवा पत्रकार जरूरी वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता की सबसे बड़ी जरूरत नए युवाओं को जोड़ना है। हर गांव से एक युवा अगर कलम उठाए तो पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा। डॉ. वेद प्रकाश आर्य ने हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर बधाई दी और सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।

विकास की पहचान और समाधान की राह विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज गांव में विकास दिख रहा है और समस्याओं का निस्तारण भी तेजी से हो रहा है। इसका श्रेय ग्रामीण पत्रकारिता को जाता है। इसौली विधायक व पूर्व सांसद मो. ताहिर खान ने कहा पत्रकारिता ईमानदार से करना सभी पत्रकारों धर्म है।

मेधावियों, शिक्षकों, किसानों और प्रधानों का भी हुआ सम्मान प्रगतिशील किसान जमील अहमद, आत्मनिर्भर महिलाएं विजय लक्ष्मी, सुमन पांडेय, सरिता यादव, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त बबिता सिंह, डॉ. पल्लवी तिवारी, केके सिंह, रणधीर सिंह, सुल्तान अहमद, रमेश तिवारी, बजरंग यादव समेत दर्जन भर शिक्षकों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम का संचालन कवि और हिंदी प्रवक्ता अजय जायसवाल ‘अनहद’ ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकार और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button