नववर्ष के दिन श्री राजहंस शिक्षण संस्थान में सुंदरकांड पाठ और हवन यज्ञ का हुआ आयोजन

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। धम्मौर,त्रिलोकपुर स्थित श्री राजहंस शिक्षण संस्थान में वृहस्पतिवार को नववर्ष के स्वागत में सुंदरकांड पाठ तथा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यजमान की भूमिका स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने निभाई। पं प्रमोद मिश्रा ने हवन यज्ञ का कार्य संपन्न कराया।
हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभी ने नव वर्ष में ज्यादा मेहनत ओर लगन से आगे बढ़ने का संकल्प लिया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने सभी छात्रों व स्टाफ को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नव वर्ष सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।इस दौरान प्रबंधक अमर सिंह यादव, दीपचंद यादव,रामसुख मौर्य, विकास तिवारी, आंचल सिंह, प्रेमलता यादव आदि शिक्षक गण एवं छात्र मौजूद रहे।



