क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर मजदूर के शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

ऊँचाहार। क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय के आश्वासन के बाद परिजन मजदूर के शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए है, इस दौरान विधायक ने समुचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

पूरे इंदर मजरे मिर्जापुर एहारी गाँव निवासी मनोज कुमार पाल 25 वर्ष गंगा एक्सप्रेस वे पर विधुतीकरण का कार्य करवा रहे कॉन्ट्रेक्टर के तहत कार्य करता था, रविवार की देर शाम वो ट्रैक्टर ट्राली से केबल लादकर जा रहा था, इसी दौरान पिकअप ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी, घटना में मनोज कुमार पाल की मौत हो गई थी, सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाई के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित, कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने परिजनों को भरसक समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने मृतक के घर पहुंचकर उन्हें कृषक दुर्घटना बीमा, पात्रता के आधार पर कृषक भूमि आबंटन, मुख्यमंत्री आवास, विधवा पेंशन ,कॉन्ट्रेक्टर से 5 लाख रुपये, बीमा कम्पनी से मिलने वाली धनराशि, आदि मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

इस बाबत कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उचित मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button