Numerology Number: इन 3 मूलांक वाले लोग होते हैं ‘पैदाइशी जीनियस’
Numerology Number: हमारी जन्म तिथि महज एक संख्या नहीं होती बल्कि ये हमारे व्यक्तित्व और जीवन की दिशा का संकेत देती है। अंक ज्योतिष, जिसे न्यूमेरेलॉजी के नाम से भी जाना जाता है, इसे बारीकी से विश्लेषण करता है। जन्म तिथि का योग करने पर जो अंक निकलता है। वही हमारे मूलांक को तय करता है। इस अंक के आधार पर किसी भी व्यक्ति की प्रवृत्तियों, स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज हम उन मूलांकों के बारे में बात करेंगे, जिनके जातक अक्सर बेहद क्रिएटिव होते हैं मगर कुछ चुनौतियां भी झेलते हैं जो उनके जीवन को प्रभावित करती हैं।
मूलांक 2
जानकारी के मुताबिक मूलांक 2 के जातक अपनी भावनाओं और क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं। ये लोग किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे होते हैं। चंद्रमा इनका ग्रह स्वामी है और यही कारण है कि इनका स्वभाव बहुत ही इमोशनल होता है। अपनी भावनाओं में बहकर ये अक्सर दूसरों पर अधिक विश्वास कर बैठते हैं, जो कि कई बार धोखा देने का कारण बनता है। हालांकि, इनकी क्रिएटिविटी बेहद मजबूत होती है खासकर जब ये अपने खाली समय में कला और साहित्य जैसी चीजों में जुटते हैं। मगर इन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होती है और कभी-कभी ये अपने फैसलों में जल्दबाजी कर बैठते हैं।
मूलांक 3
वहीं मूलांक 3 वाले जातक भी बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और इनका मन काम में नया प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। यदि आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30 है, तो आपका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी गुरु (जुपिटर) होता है, जो इन्हें कठोर परिश्रम और अनुशासन के लिए प्रेरित करता है। मगर ये अपनी जिद के मामले में किसी की नहीं सुनते और कभी-कभी गलत फैसले लेकर खुद को परेशानी में डाल लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये हर काम को अपने तरीके से और पूरी मेहनत के साथ करते हैं, जो इन्हें अपने क्षेत्र में सफल बनाता है।
घर में रखी ये 3 चीजें खींच रही हैं कंगाली और अशांति, आज ही निकालें बाहर
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले लोग फैशन, कला और इंटीरियर्स जैसे क्षेत्रों में माहिर होते हैं और अपनी रचनात्मकता के दम पर एक विशेष पहचान बनाते हैं। इनकी जन्मतिथि 6, 15 या 24 हो सकती है। शुक्र ग्रह इनका स्वामी है, जो इनके जीवन में प्रेम, सौंदर्य और कला की अहमियत को दर्शाता है। हालांकि, ये कभी-कभी दिखावे में पड़ जाते हैं और बिना जरूरत के खर्चे कर देते हैं। इस प्रवृत्ति के कारण इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर ये अपनी इस आदत पर नियंत्रण पा लें, तो जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।



