Who is Sushila Karki: बन सकती है नेपाल की अगली प्रधानमंत्री, चर्चा में है नाम

Who is Sushila Karki: नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे | Nepal New PM

Who is Sushila Karki: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद युवाओं ने देश की सूरत बदल दी। इसी के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और फिलहाल कहीं छिपे हुए हैं। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालाँकि, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा है और कई लोगों ने उनके प्रति अपना समर्थन जताया है।

‘रॉयटर्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल का अगला प्रधानमंत्री (Nepal New PM) कौन होगा, यह तय करने के लिए लगभग चार घंटे की एक वर्चुअल बैठक हुई। इस बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक के बाद, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुशीला कार्की के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि सुशीला कार्की ही नेपाल की कमान संभालें।

ये भी पढ़ें- who is charlie kirk: ट्रंप के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

कौन हैं सुशीला कार्की (Know About Sushila Karki)

सुशीला कार्की (Who is Sushila Karki) का जन्म 7 जून, 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने राजनीति विज्ञान और कानून की पढ़ाई की और बाद में वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। आइए उनके बारे में और जानें।

शिक्षा (Know About Her Education)

  • 1972: महेंद्र मोरंग परिसर, विराटनगर से कला स्नातक (बीए)
  • 1975: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से राजनीति विज्ञान में कला स्नातकोत्तर (एम.ए.)
  • 1978: त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल से विधि स्नातक (बैचलर ऑफ लॉज़)

कैरियर

  • 1979: उन्होंने विराटनगर में वकालत शुरू की।
  • 1985: महेंद्र मल्टीपल परिसर, धरान में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत रहीं।
  • 2007: वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं।
  • 18 नवंबर 2010: उन्हें स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • जुलाई 2016 से जून 2017: उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद भी संभाला।

प्रधानमंत्री पद की दौड़ में अन्य नाम

सुशीला कार्की का चयन (Nepal News) आसान नहीं होगा। उनके अलावा, कुछ अन्य नाम भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं। इनमें कुलमन घीसिंग, सागर ढकाल और हरका संपंग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button