घर में रखी ये 3 चीजें खींच रही हैं कंगाली और अशांति, आज ही निकालें बाहर

Vastu Tips for Home 2026: घर में पॉजिटिव वाइब्स बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए, जानें।

Vastu Tips for Home 2026: आजकल हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका घर एक ऐसी जगह हो, जहां शांति और सुख का वातावरण बना रहे। मगर कभी-कभी बिना किसी खास वजह के घर का माहौल तनावपूर्ण और बोझिल सा महसूस होने लगता है।

छोटी-छोटी बातों पर भी घर में विवाद बढ़ जाते हैं और मन में बेचैनी पैदा हो जाती है। यदि हम वास्तु शास्त्र की बात करें, तो कई बार घर में रखी गई कुछ चीजों और उनके स्थान की वजह से ही नकारात्मकता का माहौल बन जाता है। लोग अनजाने में ऐसी चीजें अपने घर में रख लेते हैं जो घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। यदि इन वस्तुओं को समय रहते हटा लिया जाए तो वातावरण में सुधार हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

घर में न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये घर के माहौल को नकारात्मक बना सकती हैं। सबसे पहले, खराब या बंद पड़ी घड़ी को घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसी घड़ी को जल्द से जल्द घर से बाहर कर देना चाहिए। यदि घड़ी मरम्मत योग्य है, तो उसे जल्दी ठीक करवा लें।

chandra grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण: इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत

इसके अलावा टूटे हुए शीशे को घर में रखना भी ठीक नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे शीशे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द बदल देना चाहिए।

यदि आपके घर के मुख्य द्वार पर चप्पल या जूते बिखरे हुए हैं, तो यह भी घर के वास्तु को प्रभावित करता है। इन्हें सही जगह पर व्यवस्थित करना चाहिए ताकि घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

 

Related Articles

Back to top button