नवंबर 2025 में बैंक छुट्टियाँ, जानें किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे

November 2025 Bank Holidays: यदि नवंबर में आपको बैंक का कोई अहम काम निपटाना है, तो अभी से प्लानिंग कर लें। इस महीने ज़्यादा छुट्टियां नहीं हैं, मगर कुछ खास दिन ऐसे हैं जब बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में तो खूब छुट्टियाँ थीं, मगर नवंबर में नहीं।
पूरे महीने में बैंक 9 से 10 दिन बंद रह सकते हैं। इसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को देशभर में छुट्टियाँ रहेंगी। साथ ही कुछ खास त्योहारों के चलते भी कई स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन सुविधाएँ जारी रहेंगी, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
नवंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे? (Bank Holidays In November 2025)
- नवंबर में पहली बैंक छुट्टी 5 नवंबर को है। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- इसके अलावा, 1 नवंबर को बेंगलुरु में कन्नड़ रजतोत्सव और देहरादून में ईगास-बग्वाल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- फिर 7 नवंबर को शिलांग में वंगला उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर को दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में छुट्टी रहेगी, मगर बेंगलुरु में कनकदास जयंती भी है, इसलिए वहाँ भी बैंक बंद रहेंगे।
- इसके अलावा, 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
- 22 नवंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए उस दिन भी छुट्टी रहेगी। कुल मिलाकर, पूरे महीने में बैंक 9 से 10 दिन बंद रह सकते हैं।
डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें
इन छुट्टियों के चलते आपके बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपको चेक जमा करना है, अपनी पासबुक अपडेट करनी है या कोई नकद लेनदेन करना है, तो शाखा में ऐसा करना संभव नहीं होगा। हालाँकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। अगर आपका कोई ज़रूरी काम जैसे लोन की किस्त, जमा या निवेश की मैच्योरिटी किसी छुट्टी के दिन पड़ रही है, तो उसे अगले कार्य-दिवस पर निपटाया जाएगा।
एक तारीख से बदलेंगे आधार कार्ड से संबंधित तीन जरूरी नियम, जानें
आरबीआई के नियमों के अनुसार, छुट्टियों के दिनों में कोई भी बड़ा लेन-देन नहीं किया जाता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने ज़रूरी काम छुट्टी से एक-दो दिन पहले ही निपटा लें।
अच्छी बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग के ज़रिए आपको ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आप मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं या दूसरे काम कर सकते हैं। ये सुविधाएँ 24 घंटे उपलब्ध हैं।



