सावधान! हर सिर दर्द ‘नॉर्मल’ नहीं होता, जानें आपका सिर क्या कहना चाह रहा है

सिर दर्द लगभग हर किसी को समय-समय पर परेशान करता है। लेकिन यह जानना जरूरी है कि दर्द किस हिस्से में है और क्यों हो रहा है। अलग-अलग हिस्सों में दर्द के कारण भी अलग होते हैं।

माथे का दर्द

स्ट्रेस, चिंता, गर्दन और कंधों पर दबाव या आंखों पर जोर से माथे में दर्द हो सकता है। आराम के लिए शाम को कद्दू के बीज, हफ्ते में चार बार पालक या चौलाई का सेवन और कभी-कभी 10 ग्राम डार्क चॉकलेट फायदेमंद हैं। साथ ही गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग भी राहत देती है।

माइग्रेन

सिर के किसी एक हिस्से में तेज दर्द माइग्रेन का संकेत हो सकता है। तेज रोशनी, आवाज या महक इसके कारण बन सकती है। रोज एक-दो अंडे, 6-8 बादाम और हफ्ते में चार बार उबला हुआ पालक खाने से मदद मिलती है। मैग्नीशियम और पर्याप्त नींद माइग्रेन में आराम दिलाते हैं।

महिला संबंधी सिर दर्द

महिलाओं में माथे के दोनों ओर दर्द पीएमएस, हार्मोन असंतुलन या थायरॉइड समस्या का लक्षण हो सकता है। अलसी और कद्दू के बीज रोजाना, सोयाबीन हफ्ते में 3-4 बार और समय पर सोना मददगार है।

आंख के पीछे और सिर के पीछे का दर्द

धूम्रपान, शराब, गर्मी या नींद की कमी आंख के पीछे दर्द का कारण हो सकते हैं। सुबह अदरक की चाय और मैग्नीशियम युक्त आहार फायदेमंद हैं। सिर के पिछले हिस्से का दर्द उच्च रक्तचाप, स्ट्रेस, अधिक नमक या धमनियों की खराब सेहत से जुड़ा हो सकता है। इसमें रोज चुकंदर या अनार, केला, नारियल पानी और तेज चलना राहत देते हैं।

कान और नाक के आसपास का दर्द

कान के आसपास का दर्द अचानक कम ब्लड शुगर या देर से खाने के कारण हो सकता है। प्रोटीन, चिया सीड्स, दालचीनी और खाने के बाद 15 मिनट टहलना मदद करता है। नाक और आंखों के पास दर्द साइनस का हो सकता है। अदरक की चाय, अनानास और भाप लेने से राहत मिलती है।

हाथ पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन, जानें किस बड़ी बीमारी के हैं संकेत

पूरे सिर का दर्द

यदि पूरा सिर दर्द कर रहा है तो शरीर में पानी की कमी मुख्य कारण हो सकती है। दिन में 2.5-3 लीटर पानी, नींबू पानी और नारियल पानी लेने से लाभ मिलेगा। चाय या कॉफी का सेवन कम करें।

Related Articles

Back to top button