Nokia का बड़ा धमाका, लांच करने जा रही ये धांसू स्मार्टफोन !

टेकडेस्क। Nokia भारत में जल्द ही एक धांसू फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन का नाम Nokia 6।1 Plus है। मालूम हो कि पिछले महीने HMD global ने Nokia X6 को वैश्विक रूप से लॉन्च किया था। अब माना जा रहा है कि यह फोन Nokia 6।1 Plus के नाम से भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 6।1 Plus

Nokia फोन्स को बनाने वाली कंपनी HMD global ने फोन के टीजर को जारी किया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि टीजर में कौन सा फोन है, लेकिन संभवत: यह Nokia 6।1 Plus ही है।

वहीं, बताया जा रहा है कि Nokia 6।1 Plus फोन के साथ Nokia 5।1 Plus और Nokia 2।1 फोन भी भारत में इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। HMD global ने अपने ट्वीट में लिखा, सभी नोकिया फैन्स अपने पसंदीदा नोकिया फोन के मॉडल के बारे में बताएं। इसके बाद वे अगले एक्सक्लूजिव लॉन्च का हिस्सा बन सकते हैं।

Nokia 6।1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 6।1 Plus के बारे में बताया जा रहा है कि यह चीन में मई महीने में लॉन्च हुआ Nokia X6 फोन है। यह फोन डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड 8।1 ओरियो पर काम करने वाला Nokia 6।1 Plus फोन में 5।8 इंच की फुल डिस्प्ले स्क्रीन है। इसके साथ ही इसका रेशियो 19:9 है।

फोन में ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डुअल रियर कैमरे के साथ फोन आएगा। एक 16 और दूसरा कैमरा 5 Megapixel का होगा। इसके साथ ही सेल्फी क्लिक करने वाले के लिए 16 Megapixel का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में कंपनी ने फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया है।

Related Articles

Back to top button