ढावा पर दाल में निकली हड्डी की खबर से मचा हड़कंप

सीसीटीवी ने चालक की झूंटी खबर की खोली पोल,

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे ट्रक चालक ने नशे की हालत में दाल में हड्डी मिलने की सूचना पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चालक की शिकायत प्रथमदृष्टया पूरी तरह गलत पाई गई।

सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ आयुषी सिंह, पीआरवी प्रभारी उदय भान गौतम, थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा। फुटेज में दाल में हड्डी मिलने की बात सही नहीं पाई गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर लिया है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाला ट्रक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया गया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चालक ने किस वजह से फर्जी सूचना दी।

इस संबंध सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जब फ़ुटेज खंगाली गई तो घटना पूर्णतयः फर्जी निकली है l

Related Articles

Back to top button