नवविवाहिता दूसरी बार में हुई सफल: फांसी पर झूली

8 माह पूर्व हुई शादी 4 माह पहले भी फांसी लगाने का किया था प्रयास

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा की नवीन बस्ती शिवपुरी में मंगलवार की सुबह घर सूना होते ही करीब साढ़े 10 बजे जितेंद्र गोस्वामी के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया,सुना घर देख कर उनकी पुत्र बधू आकांक्षा 22 बर्ष पत्नी अमित कुमार उर्फ भोला ने घर का अन्दर से गेट बंद करके आंगन में लगे लोहे के जाल से फांसी लगाकर आत्महत्या करली।

परिजनों को घटना की जानकारी कुछ देर बाद तब हो सकी जब मृतका आकांक्षा की 15 वर्षीय ननद कु.साक्षी पेटदर्द होने पर स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची लेकिन घर का अन्दर से गेट बंद होने पर साक्षी भाभी भाभी दरवाजा खोलो चीखती रही लेकिन भाभी आकांक्षा ने दरवाजा नहीं खोला,इस बीच गेट की पर्दा हटाकर देखा तो आकांक्षा आंगन में फांसी के फंदे पर झूलती दिखी,इस दृश्य को देख कर ननद साक्षी चीख पड़ी। साक्षी की चीख सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गए जिन्होंने घटना की सूचना देकर अन्य परिजनों व मृतका के मायके और पुलिस को मौके पर बुला लिया।

चीख पुकार के बीच मृतका की सास पूनम गोस्वामी पत्नी जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि घटना के दौरान वह खुद अपनी सिलाई की दुकान पर और बेटा अमित मजदूरी करने पति जितेंद्र फेरी लगाने घर से गए हुए थे,जबकि उसकी तीनों छोटी बेटियां कु.साक्षी,कु.कार्तिकी,कु. अनुष्का स्कूल गई हुईं थीं।

घर सूना देख पाकर उनकी पुत्र बधू आकांक्षा ने दूसरी बार में फांसी लगाकर आत्महत्या करली।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमित की बीते 8 माह पूर्व 5 मार्च को आकांक्षा से शादी हुई थी,और वह चार माह की गर्भवती थी,बावजूद बीते चार माह पूर्व ही आकांक्षा ने पहली बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन तत्काल परिजनों के देख लेने पर उसे बचा लिया था जिसमें घर के दरवाजे तोड़कर आकांक्षा को पहली बार मौत से बचा लिया था,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है,फिलहाल पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button