सड़क से लेकर सदन तक की बुलंद आवाज थे नेता जी : इ. वीरेंद्र यादव
नेता जी के की जयंती पर जिला कार्यकारिणी ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेता जी ने शोषितों, वंचितों,गरीबों के उत्थान एवं किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं के जीवन में खुशहाली व बेहतरी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षामंत्री रहते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर संचालित कराया।
उन्होंने परती एवं बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने हेतु भूमिसेना, किसानों के हितों में अनेकों कार्य किए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दवाई, पढ़ाई एवं किसानों की सिंचाई मुफ्त की गई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्रसंघों की बहाली, हिन्दी एवं उर्दू भाषा को बढ़ावा देकर कामकाजी भाषा बनाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए नेता जी ने अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध सड़क से लेकर संसद तक आमजन की आवाज को बुलंद किया। विधायक राहुल लोधी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने आजीवन धर्मनिरपेक्षता का पालन किया उन्होंने सर्व धर्म संभाव पर विश्वास किया।
उनकी नीतियां कार्य संघर्ष सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम को प्रमुख रूप से आरपी यादव, चौ० सुरेश निर्मल, डीपी पाल, ओपी यादव, बुधेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए नेता जी की जयंती पर उनकी स्मृतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन मो.अरशद खान ने किया।नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया जिनमे मुख्य रूप से पुत्तन सिंह यादव, शुभम लोहिया,आरपी राजन, जय सिंह यादव, विकास मौर्य आदि शामिल रहे। सुपर मार्केट में भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों गरीबों राहगीरों को भोजन कराया गया।
बहुजनों के नायक थे कांशीराम : इ.वीरेंद्र यादव
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिकांत शर्मा, राजेश मौर्य, मो.मुशीर, इजहार खान अज्जू, मुनेश्वर पासी,अरविंद चौधरी, धनीराम मौर्या, श्रवण चौधरी,प्रदीप तिवारी, रामकिशोर पुजारी, आदर्श कुमार, विनोद यादव, अरुण प्रताप, सुरेश पटेल, देशराज यादव, रेहान क़ज़ियाना, अखिलेश माही, नीलेश यादव, राकेश यादव, आशुतोष यादव,विश्वास दिवेदी, नरेंद्र यादव, शिवदुलारी यादव, शुभम पाल, हाजी वसीम, सुरेश पासवान, शिवनारायण सोनकर, विनय यादव, नैय्यर इस्लाम, आकाश मौर्या,अनुज यादव, विनायक सोनकर, सत्तेश गौतम, राजीव गौतम, सौरभ सिंह, श्रवण आज़ाद, चंद्र प्रकाश, संतलाल, अमित यादव, रत्नेश मौर्य, सोनी भारती, ज्योति यादव, अभिषेक सिंह यादव, बबलू यादव, सीमा हैदर, सरवरी, पुष्पा भारती आदि ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।



