cricket sponsorship india: BCCI होगा तगड़ा मुनाफा, टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर
ऑनलाइन जुए पर रोक के बाद ड्रीम11 की जगह बीसीसीआई ने Apollo Tyres को नया प्रायोजक बनाया। 2027 तक मान्य।

cricket sponsorship india: केंद्र सरकार द्वारा संसद में ऑनलाइन जुआ ऐप ड्रीम11 पर प्रतिबंध लगाने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जर्सी से ड्रीम11 नाम हटा दिया था। इसके बाद टीम इंडिया नए प्रायोजक की तलाश में थी। अब वह तलाश पूरी हो गई है। Apollo Tyres ने बीसीसीआई के साथ एक समझौता किया है।
अपोलो (cricket sponsorship india) प्रत्येक मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। यह राशि ड्रीम11 से 50 लाख रुपये ज़्यादा है। Apollo Tyres और बीसीसीआई के बीच यह समझौता हुआ है। अब टीम इंडिया की जर्सी पर Apollo Tyres का नाम दिखाई देगा। यह नया समझौता 2027 तक मान्य होगा।
Apollo Tyres cricket sponsorship को भी फायदा होगा
इससे न केवल बीसीसीआई बल्कि Apollo Tyres को भी फायदा होगा। भारत की सबसे बड़ी टायर कंपनी एमआरएफ है। अपोलो को एमआरएफ के मुकाबले अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के बाद हाथ न मिलाने पर BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
केंद्र सरकार द्वारा सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियां बोली नहीं लगा पाएंगी। इसके अलावा खेल सामग्री निर्माता, बैंक और वित्तीय कंपनियों को भी इससे दूर रखा गया था क्योंकि खिलाड़ियों पर निजी विज्ञापन करने पर प्रतिबंध था। कोल्ड ड्रिंक, पंखे, मिक्सर, बीमा जैसी कंपनियों को भी बोली लगाने से रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें-Mandi landslide news 2025: बारिश से तबाही, तीन लोगों की मौत
आपको बता दें कि Apollo Tyres cricket sponsorship के रूप में बीसीसीआई के साथ यह साझेदारी भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय खोल सकती है। Dream11 के जाने के बाद यह डील कई मायनों में बड़ी साबित होगी। इससे न सिर्फ टायर इंडस्ट्री बल्कि खेल प्रायोजन की दुनिया में भी बदलाव देखने को मिलेगा।


