एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवा भाव विकसित करती है- बाल चंद्र सिंह

एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट कैडेट्स का विदाई समारोह सम्पन्न

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स के सम्मान में विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को सम्मानित करना रहा। महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र की अनुशासित शक्ति हैं।

एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण जीवनभर मार्गदर्शन करता है और कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनाता है। प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सेवा भाव विकसित करती है, जो किसी भी क्षेत्र में सफलता की नींव है। प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी के संस्कार उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखेंगे। प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रो. इंद्रमणि कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, समयबद्धता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं तथा महाविद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं। सीनियर अंडर ऑफिसर शरद कुमार ने एनसीसी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एनसीसी ने उन्हें नेतृत्व, आत्मसंयम और राष्ट्रभक्ति का वास्तविक अर्थ सिखाया, जो उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। आभार ज्ञापन एनसीसी प्रशिक्षक सतेंद्र भदौरिया ने किया।

उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन हर्षित विश्वकर्मा एवं माण्डवी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. संतोष अंश, डॉ. हीरालाल यादव, दिलीप सिंह, समर बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button