किचन की ये 5 चीजें बालों को कर देंगी नेचुरल ब्लैक, पार्लर वाले भी हैं हैरान

Natural Black Hair Dye Mehndi: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना बड़ी परेशानी बन चुका है। पहले जहां बढ़ती उम्र के साथ ही बालों का रंग बदलता था वहीं अब युवाओं में भी यह समस्या तेजी से देखने को मिल रही है। ऐसे में कई लोग हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को कमजोर और बेजान बना सकते हैं। इसी वजह से अब लोग दोबारा घरेलू और प्राकृतिक उपायों की तरफ लौट रहे हैं।

मेंहदी लंबे समय से बालों की देखभाल में इस्तेमाल होती रही है। यह बालों को रंग देने के साथ पोषण भी देती है। हालांकि कई लोग इससे मिलने वाले लाल या नारंगी रंग की वजह से इसे लगाने से बचते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू चीजें मिलाकर मेंहदी से डार्क ब्राउन या काले जैसा शेड भी पाया जा सकता है।

मेंहदी में क्या मिलाने से आएगा गहरा रंग

अगर आप चाहते हैं कि मेंहदी लगाने के बाद बाल ज्यादा गहरे दिखें तो सही मात्रा में कुछ चीजें मिलाना जरूरी है। 200 ग्राम मेंहदी पाउडर के लिए करीब 20 ग्राम कॉफी पाउडर लें। इसके साथ 6 लौंग 4 चम्मच चायपत्ती पाउडर 4 तेजपत्ता और 2 चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत होगी।

इन सभी चीजों का मिश्रण बालों को नेचुरल डार्क शेड देने में मदद कर सकता है।

इस तरह तैयार करें मेंहदी का पेस्ट

सबसे पहले लोहे की कढ़ाही में मेंहदी डालें। अब इसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। चायपत्ती को पीसकर छान लें और उसका पाउडर भी इसमें डाल दें।

इसके बाद लौंग को हल्का भूनकर पीस लें। तेजपत्ते को भी तवे पर सेंककर उसका पाउडर तैयार करें और मिक्स करें। आखिर में हल्दी को तवे पर तब तक भूनें जब तक उसका रंग गहरा ना हो जाए। फिर इसे भी मिश्रण में मिला दें।

अब इस पूरे मिश्रण में गर्म पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि पानी जितना गर्म होगा रंग उतना बेहतर निकलेगा। पेस्ट को लोहे की कढ़ाही में 6 से 7 घंटे या पूरी रात ढककर रखें।

मेंहदी लगाने का सही तरीका

मेंहदी हमेशा साफ बालों पर लगानी चाहिए। इसे बालों में करीब 2 घंटे तक रहने दें। इसके बाद केवल पानी से बाल धो लें। तुरंत शैंपू करने से रंग हल्का पड़ सकता है इसलिए अगले दिन या एक दिन बाद शैंपू करना बेहतर माना जाता है।

बालों का झड़ना होगा बंद! बस किचन की इन चीज़ों से बनाएं जादुई टोनर, 15 दिनों में दिखेगा असर

बाल सूखने के बाद तेल लगाने से ड्राइनेस कम होती है और बाल मुलायम बने रहते हैं।

Related Articles

Back to top button