फैक्ट्री में भीषण धमाका, पल भर में बिछ गईं 17 लाशें

Nagpaur Blast News: रविवार सवेरे महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित काटोल इलाके में एक भीषण हादसा हुआ। राउलगांव के ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री बनाने वाली इकाई में हुए एक जबरदस्त धमाके में 17 लोगों की जान चली गई, वहीं 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस फैक्ट्री में खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए डेटोनेटर जैसे विस्फोटक उत्पाद बनाए जाते हैं।

विस्फोट का समय और कारण

हादसा सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुआ। उस समय फैक्ट्री में कर्मचारी अपनी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, डेटोनेटर बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री के आसपास के इलाके में भय का माहौल बन गया।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। कई घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के गांवों में डर फैल गया।

मलबे और आग की स्थिति

धमाके के कारण फैक्ट्री के उस हिस्से की छत और दीवारें पूरी तरह ढह गईं, जहां धमाका हुआ था। आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार नजर आ रहा था, और फैक्ट्री के भीतर 25 से 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। मलबे और आग के कारण अब भी कुछ लोग अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Mission Sudarshan Chakra: भारत के पास होगा अपना Iron Dome, जानें कैसे बदलेगी जंग की तस्वीर

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button