नवनिर्मित सियानाथ वेयर हाउसिंग का सांसद ने किया शुभारंभ
सांसद आदित्य यादव ने उद्योगपति सुधीर गुप्ता के माता पिता की मूर्तियों का किया अनावरण

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में गुरुवार को यहां पुरानी चुंगी के सामने नवस्थापित सियानाथ वेयर हाउसिंग पर नगर के ही आगरा के प्रमुख उद्योगपति रॉयल पॉलीमर के मालिक सुधीर गुप्ता द्वारा उनके पिता स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ गुप्ता जी माता सिया देवी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर दोनों स्वर्गीय की मूर्ति अनावरण व सुंदरकांड पाठ और दोपहर बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र ही नहीं अपितु आस-पास जिलों के संभ्रांत लोगों ने शिरकत की।
देर शाम कार्यक्रम में पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव ने उद्योगपति सुधीर गुप्ता के स्वर्गीय माता-पिता की नव स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर नमन किया और उन्हें याद किया।उद्योगपति सुधीर गुप्ता और उनके पारिवारीजनो ने सांसद यादव का शॉल उढाकर स्वागत किया।
देर रात तक चले विशाल भंडारे में आसपास जिलों के सभ्रांत लोग,नेता व्यवसायी शामिल हुए।स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ गुप्ता के सुपुत्र राजकमल गुप्ता, चित्रा गुप्ता,सुधीर गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता,अनिल गुप्ता अन्नू, रंजना गुप्ता,अविनाश गुप्ता भोले,सीमा गुप्ता, पंकज गुप्ता लाल जी, कविता गुप्ता,सत्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश,नीलकमल, शौर्य कमल विभाष नंद, शिवम,हर्षित,अर्पण, प्रियांश,काव्यांश आदि परिवारीजन शुभचिंतक भंडारे की सुव्यवस्था में लगे रहे।



