‘एक पेड़ माँ के नाम’ हुआ वृक्षारोपण

शिशु मन्दिर में एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

जसवंतनगर,इटावा। दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अमित यादव ने पीपल, बरगद, नीम और अशोक के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 51 से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक छात्र से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने और प्लास्टिक का कम उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button