कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद में कार्यों की प्रगति की समीक्षा और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय की अध्यक्षता में समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करें। संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, कार्यों की नियमित समीक्षा करने और उनकी प्रगति पर नजर रखने पर भी जोर दिया गया। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्यों को प्राथमिकता दें और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाते हुए उनका सुचारु संचालन सुनिश्चित करें। गोष्ठी में समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।



